फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hangama,board meeting

बोर्ड की बैठक में गंदगी को लेकर सभासदों का हंगामा

Tue, 13 Sep 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 13 Sep 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
hangama,board meeting
शहर में लगा गंदगी का अंबार - फोटो : अमर उजाला
नगरपालिका बोर्ड की बैठक में शहर में फैली गंदगी को लेकर सभासदों ने जमकर हंगामा किया। कहा कि वार्डों में चारों तरफ गंदगी व्याप्त है, लोग वायरल की चपेट में हैं। शहर में सफाई व्यवस्था दुरस्त कराई जाए। इस दौरान नगरपालिका की सीमा निर्धारण संबंधी अध्यादेश पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को नगरपालिका सभागार में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई सभासदों ने शहर में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी जताते हुए हंगामा कर दिया। कहा कि बार-बार मांग करने के बावजूद भी शहर में सफाई नहीं कराई जा रही है। कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। जिससे लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन


लोग वायरल की चपेट में हैं। पालिका अध्यक्ष राकेश बंसल उर्फ कालू ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था के अभियान चलाया जाएगा। कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ लोगों को दवाओं का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में शासन द्वारा नगरपालिका का सीमा निर्धारण संबंधी अध्यादेश पर चर्चा की गई। सभासद उषा शर्मा ने कहा कि वार्ड में बिजली के खम्भे लगवाए जाएं।  इस मौके पर ईओ मंजूर अहमद खां, शहनवाज अंसारी, चमन अंसारी, रिंकू प्रजापति, प्रशांत चौहान, बदर कुरैशी, याकूब अली, साबिर अली आदि मोजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed