{"_id":"570952774f1c1b802dc8115f","slug":"hadse-men-gyi-jaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से भिड़ी बाइक, शिक्षक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से भिड़ी बाइक, शिक्षक की गई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। डिडौली कोतवाली के हटव्वा गांव निवासी 38 वर्षीय अमर सिंह पुत्र मुखराम सिंह हसनपुर ब्लाक के सुतारी खुर्द गांव के जूनियर हाईस्कूल में तैनात थे। शनिवार की सुबह वह बाइक से स्कूल जा रहे थे।
हटव्वा-पलौला के बीच सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक संभल की ओर से आ रही नैनो कार से जा टकराई। इससे शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई तथा कार सवार भी मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर पर सरकारी एंबुलेंस पहुंची।
घायलों को सीएचसी जोया में लाया गया, जहां पर देखते ही शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त वे हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के कागज तैयार नहीं करने पर हटव्वा के ग्रामीणों ने डिडौली कोतवाली के खिलाफ एसपी आफिस पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसपी ने कोतवाली इंचार्ज को तत्काल पीएम के कागज तैयार कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
शिक्षक संघ के मुकेश चौधरी, रामवीर सिंह, सत्तार हुसैन, कुलदीप सिंह, सत्यवीर सिंह, सुनील कुमार, जितेंद्र सिंह, सुधीर शर्मा, नाजिर अली, रूप चंद्र, मुनेश कुमार, मोहम्मद कासिम, मनदीप सिंह, चंद्रपाल सिंह, जबर सिंह आदि शिक्षक एवं परिजनों ने एसपी से मिलकर डिडौली कोतवाली के दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।