फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   death in accident

कार से भिड़ी बाइक, शिक्षक की गई जान

Sun, 10 Apr 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा Updated Sun, 10 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। डिडौली कोतवाली के हटव्वा गांव निवासी 38 वर्षीय अमर सिंह पुत्र मुखराम सिंह हसनपुर ब्लाक के सुतारी खुर्द गांव के जूनियर हाईस्कूल में तैनात थे। शनिवार की सुबह वह बाइक से स्कूल जा रहे थे।
विज्ञापन


हटव्वा-पलौला के बीच सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक संभल की ओर से आ रही नैनो कार से जा टकराई। इससे शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई तथा कार सवार भी मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर पर सरकारी एंबुलेंस पहुंची।
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी जोया में लाया गया, जहां पर देखते ही शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त वे हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के कागज तैयार नहीं करने पर हटव्वा के ग्रामीणों ने डिडौली कोतवाली के खिलाफ एसपी आफिस पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसपी ने कोतवाली इंचार्ज को तत्काल पीएम के कागज तैयार कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक संघ के मुकेश चौधरी, रामवीर सिंह, सत्तार हुसैन, कुलदीप सिंह, सत्यवीर सिंह, सुनील कुमार, जितेंद्र सिंह, सुधीर शर्मा, नाजिर अली, रूप चंद्र, मुनेश कुमार, मोहम्मद कासिम, मनदीप सिंह, चंद्रपाल सिंह, जबर सिंह आदि शिक्षक एवं परिजनों ने एसपी से मिलकर डिडौली कोतवाली के दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed