{"_id":"5e3c51648ebc3ee5ba7df459","slug":"gunpoint-loot-gajraula-news-mbd338978162","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को गनप्वाइंट पर लेकर चार भैंस लूटीं, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को गनप्वाइंट पर लेकर चार भैंस लूटीं, फायरिंग
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। छह बदमाशों ने आंगन में बंधी छह भैंस खोल ली। इसी दौरान आहट होने पर गृहस्वामी की पुत्री की आंख खुल गई। उसने शोर मचाना चाहा लेकिन आरोप है कि एक बदमाश ने उसे गनप्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद साथ लाई पिकअप गाड़ी में चार भैंस लूटकर वहां से फरार हो गए। युवती ने शोर मचाया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इससे गांव में जाग हो गई। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बदमाशों में एक महिला भी बताई जा रही थी। हालांकि सभी ने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थे। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर ग्रामीणों को भेज दिया।
गनप्वाइंट पर पशु लूटने की यह सनसनीखेज घटना बुधवार की रात लगभग साढ़े 12 बजे थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर शुमाली में हुई। गांव निवासी राम सिंह पुत्र रामप्रसाद के अनुसार उनकी पुत्र रवि और पुत्री पूजा घर में सो रहे थे। रात में आहट होने पर पूजा की आंख खुल गई। बताते हैं कि इसी दौरान वहां मौजूद छह बदमाशों में से एक ने उसे गनप्वाइंट पर ले लिया। इनमें एक महिला भी थी। उन्होंने वहां बंधी छह भैंस खोल लीं और साथ लाई पिकअप गाड़ी में रखने लगे। चार भैंस ही गाड़ी में आ सकीं। इसके बाद शोर मचाने पर धमकी देते हुए भैंस लूटकर चले गए। उनके जाने के बाद पूजा ने शोर मचाया। इस पर राम सिंह भी जाग गए और बदमाशों के पीछे दौड़े। बताते हैं कि इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। कुछ ही देर में गांव में जाग हो गई। बृहस्पतिवार को राम सिंह अपने पुत्र रवि और गांव वालों के साथ थाने पहुंचे और तहरीर दे दी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक ने जांच का आश्वासन देकर उन्हें लौटा दिया।
नहीं हो सका था 112 डायल पर संपर्क
गजरौला। थाने में मौजूद गांव भीकनपुर शुमाली निवासी राकेश कुमार ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर ही गांव वालों की आंख खुली थी। इसके बाद लगभग एक घंटे तक 112 डायल पर लगातार फोन किए गए लेकिन नेटवर्क व्यस्त होने की वजह से कॉल नहीं लग सकी। गांव निवासी कन्हैया राम, प्रकाश कुमार और शीशपाल सिंह का कहना था कि यदि कॉल लग जाती तो पुलिस की गाड़ी गांव में आ जाती और शायद बदमाश पकड़े जाते।
विज्ञापन
शहर के खुलासों पर ग्रहण, अब गांव में लूट
गजरौला। चौपला पुलिस चौकी क्षेत्र में चार दिनों के भीतर छिनैती और चोरी की तीन बड़ी घटनाओं का खुलासा ही थाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था कि अब बदमाशों ने ग्रामीण क्षेत्र में गन प्वाइंट पर भैंस लूटकर खलबली मचा दी। अचानक ही एक के बाद एक हो रही आपराधिक घटनाओं से पुलिस भी सकते में है। हालांकि घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस हाथ-पांव मारने में लगी हुई है। शीघ्र खुलासों के दावे भी किए जा रहे हैं।