फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   groom refused to marry after seeing the objectionable photos and videos of the bride

UP: फेरों से ठीक पहले दूल्हे को भेजा दुल्हन का आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, जिसे देख लड़के ने किया शादी से इनकार

Wed, 10 Jul 2024 02:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 10 Jul 2024 02:46 PM IST
सार

दुल्हन के परिवार वालों के द्वारा फेरों की तैयारी की जा रही थी। दूसरी तरफ दावत भी चल रही थी। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने दूल्हे के मोबाइल व्हाट्सएप पर दुल्हन का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेज दिया। जिसे देखकर दूल्हे के होश उड़ गए और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
groom refused to marry after seeing the objectionable photos and videos of the bride
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के आदमपुर क्षेत्र बरात चढ़त के बाद फेरों से ठीक पहले दूल्हे के मोबाइल पर दुल्हन का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेज दिया गया। जिसे देखकर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। पंचायत होने के बाद भी दूल्हा राजी नहीं हुआ। बिना दुल्हन के बरात वापस लौट गई। दुल्हन के पिता ने वीडियो भेजने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


यह घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव की है। बताते हैं कि मंगलवार की शाम को किसान की बेटी की शादी थी। थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात आई हुई थी। बरात होने के बाद फेरों की तैयारी की जा रही थी। दूसरी तरफ दावत भी चल रही थी। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने दूल्हे के मोबाइल व्हाट्सएप पर दुल्हन का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेज दिया। जिसे देखकर दूल्हे के होश उड़ गए और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


इस बात की जानकारी होने पर लड़की पक्ष के लोगों के हाथ पैर फूल गए। उन्होंने बिचौलिया व अन्य रिश्तेदारों के माध्यम से दूल्हे को मानने के तमाम प्रयास किए, लेकिन दूल्हा शादी करने के लिए राजी नहीं हो पाया। इसके बाद बिना दुल्हन लिए ही बरात वापस लौट गई। उधर, घटना के बाद दुल्हन के पिता ने थाने पहुंचकर गांव के ही युवक के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर गांव के ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed