फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Greno's roadways bus service stopped

Amroha News: ग्रेनो की रोडवेज बस सेवा बंद

Thu, 31 Jul 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 31 Jul 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Greno's roadways bus service stopped
अमरोहा। एक महीने पहले ग्रेटर नोएडा के परी चौक के लिए शुरू की गई बस फिलहाल बंद हो गई है। परिवहन निगम को यह कदम यात्रियों के अभाव में उठाना पड़ा। दोनों तरफ से आने-जाने में बस के तेल का खर्चा भी नहीं निकल पा रहा था।
विज्ञापन

वहीं, आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। सुबह 7:30 बजे एक और बस का संचालन शुरू किया गया है। इससे पहले रोजाना दोपहर 2:30 बजे बस आगरा के लिए रवाना होती थी। अब आगरा के लिए दो बस चलेंगी। अमरोहा डिपो में 95 बसें निगम की हैं। इनमें 19 अनुबंधित हैं।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली और संभल के लिए बसों का संचालन होता है। बीते तीन सालों में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा व आगरा के लिए भी बसों का संचालन हुआ है। इसके अलावा विभाग ने 19 जून 2025 को अमरोहा डिपो से जल्द ही ग्रेटर नोएडा के परी चौक के लिए बस का संचालन शुरू किया था। अमरोहा से रोजाना सुबह सात बजे बस चलेगी और करीब दस बजे तक पहुंचने की बात कही गई थी। लेकिन, यह व्यवस्था यात्रियों के अभाव में ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विभाग ने 25 सितंबर 2024 को आगरा के लिए एक बस के संचालन का फैसला लिया था। यह बस रोजाना दोपहर ढाई चार बजे आगरा के लिए रवाना होती है। जिसका रूट अमरोहा डिपो से गजरौला, हसनपुर, गवां, अनूपशहर, अलीगढ़ होते हुए निर्धारित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed