फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   greed, barat,groom

दहेजलोभी नहीं लाए बारात, दुल्हन ने की जान देने की कोशिश

Mon, 15 May 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 15 May 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
greed, barat,groom
डिडौली के गांव फतेहपुर जिवाई में बारात के लिए तैयार किया गया खाना। - फोटो : amar ujala
शादी का जोड़ा पहनकर दुल्हन सज गई, लेकिन लड़के पक्ष की ओर से भेजे गए दो लोगों ने जब बारात नहीं आने की खबर सुनाई तो परिवार व रिश्तेदार सन्न रह गए। 10 लाख नगदी, बोलेरो कार और खाने में बैल का मीट नहीं देने पर लड़के पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


ऐन वक्त पर लड़के पक्ष द्वारा की गई इस हरकत से आहत दुल्हन ने खुदकुशी का प्रयास किया। ग्रामीण भी अचंभित रह गए और एक सुर में लड़की पक्ष के साथ हो गए। पीड़ित पक्ष ने दूल्हे समेत कई ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है।
विज्ञापन


डिडौली के गांव फत्तेपुर मझरा जिवाई निवासी ताहिर हुसैन के सात बेटियां हैं। चार की शादी हो चुकी है। पांचवीं बेटी हिना का रिश्ता उसने वसीम पुत्र मुस्तफा हुसैन निवासी गांव जोई के साथ तय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी की रस्म के लिए लड़के की मंगनी में डेढ़ लाख रुपये नगद, सोने के जेवर व कीमती कपड़ों समेत करीब 2 लाख 45 हजार रुपये खर्च किया था। 14 मई को विवाह की तारीख मुकर्रर हुई थी। इसके हिसाब से लड़की पक्ष ने खाने से लेकर शादी में दिए जाने वाला सामान का बंदोबस्त किया था। सभी रिश्तेदार घर आ गए और बारात के ठहरने से लेकर खाने तक का इंतजाम भी लड़की पक्ष ने कर लिया।

रविवार की सुबह से ही लड़की वाले बारात का इंतजार करने लगे, लेकिन दस बजे लड़के वालों ने दो लोगों को गांव में भेजा, जिनके             द्वारा बताया गया कि बारात नहीं आएगी।

 पता चला कि लड़के पक्ष ने बोलेरो गाड़ी, 10 लाख की नगदी व खाने में बैल के मीट की मांग रख दी। सुनते ही लड़की वालों के पांव तले की जमीन खिसक गई। इसके बाद लड़की पक्ष व क्षेत्र के गणमान्य लोगों व रिश्तेदारों ने लड़के पक्ष को समझाया और पंचायत की। बताया कि अवैध कटान पर रोक है, लेकिन वे नहीं माने।


अब जब ये बात दुल्हन तक पहुंची तो वह पूरी तरह टूट गई और कमरे में जाकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन नजर पड़ते ही लोगों ने उसको बचा लिया। समझाकर शांत कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे, उसके पिता, मां सायरा, तीन बहनों के अलावा असलम , नासिर, फहीम पुत्र मुस्तफा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed