फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Grandma dies of heart attack in the shock of innocent who lost his life in a dog attack

Amroha News: कुत्ते के हमले में जान गंवाने वाले मासूम के सदमे में दादी की हार्टअटैक से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Grandma dies of heart attack in the shock of innocent who lost his life in a dog attack
रजबपुर। मासूम शिव की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी चचेरी दादी ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं। कुछ घंटे के भीतर ही उनकी भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। एक के बाद एक दो मौतों से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव में किसान सचिन कुमार का परिवार रहता है। रविवार की शाम सचिन की पत्नी सीमा पशुओं का चारा लेने खेत पर गई थीं। बेटा शिव भी उनके साथ खेत पर गया था। सीमा चारा काटने में व्यस्त हो गईं और इस बीच शिव अकेला घर की ओर चल दिया। वह एक अन्य किसान के खेत के पास पहुंचा था तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। मुंह, सिर और पैरों पर गहरे घाव कर दिए। शिव की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर इस घटना से अंजान शिव की मां चारा लेकर दूसरे रास्ते से घर पहुंच गईं। बेटे के घर नहीं आने की जानकारी होने पर तलाश शुरू की तो एक खेत में उसका लहूलुहान शव मिला था। लेकिन तब तक शिव की मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी उसकी चचेरी दादी मूर्ति देवी (85) को हुई तो वह ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। पूरी तरह स्वस्थ मूर्ति देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed