फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Grabbed Rs 25.99 lakh on the pretext of doing business

Amroha News: गुड़ का कारोबार करने का झांसा देकर 25.99 लाख रुपये हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 25.99 lakh on the pretext of doing business
अमरोहा। छह रिश्तेदारों को गुड़ का कारोबार करने का झांसा देकर 25.99 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने महिला और उसके तीन बेटों समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मिठनपुर कलां गांव में हाजर खां का परिवार रहता है। पेशे से किसान हाजर खां रामपुर जुन्नारदार के रहने वाले गुलफाम को जानते थे। गुलफाम ने बताया की वह गुड़ का कारोबार करता है और व्यापार में मोटा मुनाफा होता है। यदि आप गुड़ के व्यापार में रुपये लगा दें, तो मुनाफा आधा-आधा हो जाएगा। इस पर हाजर खां गुलफाम ने 10 जनवरी 2022 को 11.45 लाख रुपये दे दिए। इसके अलावा 4.52 लाख रिश्तेदार नन्हे निवासी पपसरा खादर, दामाद मुजम्मिल से 2.15 लाख, हाजर खा के बेटे मजहर खां ने 2.57 लाख, नाजिम ने 4.53 लाख और मुनाजिर ने 77 हजार रुपये गुड़ के कारोबार करने के लिए गुलफाम को दिए थे, लेकिन बाद में न तो रुपये मिले और न ही मुनाफा।
विज्ञापन

हाजर खां ने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। हाजर खां ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया की एसीजेएम द्वितीय के आदेश पर आरोपी गुलफाम, उसके भाई गुलसियान, नसरीन, मुस्कान और परवेज आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article