फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Grabbed Rs 18 lakh by taking goods from Cottonwest businessman

Amroha News: कॉटनवेस्ट कारोबारी से माल लेकर 18 लाख रुपये हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 18 lakh by taking goods from Cottonwest businessman
अमरोहा। शहर के कॉटनवेस्ट कारोबारी से माल लेकर दिल्ली के कारोबारियों ने 18.21 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में रुपये भी नहीं दिए और साथ में व्यापार करने से भी इन्कार कर दिया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर दिल्ली के पांच व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा के रहने वाले नासिर जीशान कॉटनवेस्ट कारोबारी हैं, जो कपड़े की कतरन को कॉटनवेस्ट बनाने का काम करते हैं। आरोप है कि दिल्ली के समयपुर पासली रेलवे चौक आदर्श नगर उतरी निवासी भारत इनपेक्स के मालिक भरत यादव से उनके अच्छे संबंध थे। भरत यादव अपने साथी प्रिंस यादव, मनोज यादव व दो अज्ञात लोगों के साथ फरवरी 2021 में अमरोहा आए और नासिर जीशान के साथ कारोबार शुरू कर दिया। दो फरवरी 2021 से 21 फरवरी 2023 तक नासिर जीशान का दिल्ली के कारोबारियों के साथ कारोबार चलता रहा।
विज्ञापन

आरोप है कि नासिर जीशान ने अपनी फर्म से 39.51 लाख रुपये का माल अलग-अलग तारीखों में भारत इनपेक्स को आपूर्ति कर दिया। इस बीच भरत यादव के द्वारा 21.30 लाख रुपये का भुगतान चेक द्वारा किया गया। जबकि 18.21 लाख रुपये बकाया रह गए थे। बाद में भरत यादव व उनके साथियों ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि जनवरी 2024 की शाम बजे नासिर जीशान अपने कारखाने पर थे। तभी भरत यादव अपने साथियों के साथ कारखाने पर पहुंचे और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में भरत यादव, प्रिंस यादव, मनोज यादव और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed