फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   govt shoud take action to come under rti all parties

सभी दलों को आरटीआई के तहत लाए सरकार

Tue, 22 Nov 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 22 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
govt shoud take action to come under rti all parties
मंडी धनौरा में भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आवास पर प्रेसवार्ता करते जयंत चौधरी। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा पर सवाल उठाए हैं। बिजनौर जाते वक्त मंगलवार को भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह के निवास पर प्रेसवार्ता में उन्होंने पीएम को चुनौती दी, कहा कि पीएम कालेधन पर वाकई गंभीर हैं तो सभी राजनीतिक दलों को आरटीआई के तहत ले आएं। 
विज्ञापन


जयंत चौधरी ने नोटबंदी के फैसले को अविवेकपूर्ण करार दिया। बोले कि, बिना तैयारी के ही इस फैसले को अमल में लाने की कोशिश की जा रही है।  कहा कि किसानों को 13 दिन बाद सहकारी समितियों से बीज के लिए पुराने नोटों से ही खरीदारी करने की अनुमति देने से साबित होता है कि सरकार ने नोटबंदी के लिए कोई तैयारी नहीं की थी।
विज्ञापन


कहा कि, उन्होंने पीएम से पूछा है कि क्या उनको नहीं मालूम है कि काला धन किसके पास और कहां हैं। कहा कि, नोटबंदी का सर्वाधिक बुरा असर गरीबों, किसानों और मजदूरों पर ही पड़ रहा है। उन्होंने जन धन खातों में जमा रकम से किसानों के कर्जे माफ करने की भी मांग की। कहा कि रालोद शीघ्र ही दिल्ली में जंतर मंतर पर इसको लेकर एक आंदोलन करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि, नोटबंदी की वजह से हो रही परेशानी का बदला भाजपा से लेकर रहेंगे। वहीं जेडीयू के साथ चुनावी गठबंधन के सवाल पर कहा कि, समान विचारधारा वाले अन्य राजनीतिक दलों से भी वार्ता की जाएगी और महागठबंधन बनाया जाएगा। इस अवसर पर रामवीर सिंह, अटल कुमार, बलवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, शूरवीर सिंह, अजय गिल, जाट कल्याण क्लब के अध्यक्ष दुजेंद्र कोकी, मनोज चौधरी, बबलू चौधरी, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed