फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Governor will stay in Amroha for four hours, preparations complete

Amroha News: चार घंटे अमरोहा में रहेंगी राज्यपाल, तैयारी पूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Governor will stay in Amroha for four hours, preparations complete
अमरोहा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शुक्रवार को श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। सुबह 11 बजे उनका हेलीकॉप्टर विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड पर उतरेगा। राज्यपाल करीब चार घंटे तक कार्यक्रम में रहेंगी। सुरक्षा की दृष्टि से यूनिवर्सिटी और आसपास के क्षेत्र में पुलिस तैनात की गई है। सुरक्षा में करीब 800 से अधिक पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

रजबपुर में हाईवे किनारे स्थित श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं को मजबूत कर लिया है। विवि में हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल तैयार हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों को उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम मिला गया है।
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि राज्यपाल का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को सहारनपुर पुलिस लाइन से अमरोहा के लिए उड़ान भरेगा। सुबह 11 बजे राज्यपाल विश्वविद्यालय पहुंच जाएंगी। वे दो बजे तक दीक्षांत समारोह में शामिल रहेंगी। इसके बाद एक घंटे का समय आरक्षित किया गया है। करीब 3:30 बजे उनका हेलीकॉप्टर गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी के लिए रवाना हो जाएगा। पुलिस-प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर से लेकर हाईवे तक सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए हैं। 17 मजिस्ट्रेट सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। वहीं सुरक्षा में दो एएसपी, आठ सीओ, 32 इंस्पेक्टर, 141 दरोगा, 380 कांस्टेबल, 95 महिला सिपाही और दो कंपनी पीएसी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों को दी जाएंगी किट
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किटों का वितरण भी करेंगी। कार्यक्रम में 120 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किटों का वितरण होगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
एक दिन पहुंचने का कार्यक्रम हुआ निरस्त
श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए पहले राज्यपाल को एक दिन पहले बृहस्पतिवार को ही जिले में पहुंचना था। उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था गजरौला स्थित जुबिलेंट लाइफ साइंस में की गई थी। जहां से उन्हें कार द्वारा यूनिवर्सिटी पहुंचना था, लेकिन बुधवार को ही उनका संशोधित कार्यक्रम पहुंच गया था। इसके तहत राज्यपाल बाया हेलीकॉप्टर सीधे सहारनपुर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी।

डीएम-एसपी ने अफसरों को किया ब्रीफ

विवि में होने वाले राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम व एसपी ने ड्यूटी में लगे मजिस्ट्रेट व सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ किया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिसकी ड्यूटी जहां हो, वहां ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दें। इस मौके पर एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव, प्रतिकुलाधिपति राजीव त्यागी, एएसपी राजीव कुमार सिंह समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article