फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Government should ensure payment of sugarcane arrears along with interest

Amroha News: गन्ने का बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाए सरकार

Thu, 04 Jan 2024 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 04 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Government should ensure payment of sugarcane arrears along with interest
अमरोहा। किसान समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अधिकारियों पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुमित नागर और नौगांवा सादात तहसील अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह कश्यप के नेतृत्व में तमाम किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसानों का शोषण का करने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। डीएम राजेश कुमार त्यागी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। गन्ने का अब तक का बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाया जाए। 14 दिन के समय के बाद किसने को ब्याज का लाभ मिलना चाहिए। गरीबी रेखा से नीचे आने वाले पात्र लोगों को पक्के मकान की व्यवस्था की जाए। जिले में सबसे बड़ी समस्या छुट्टा पशुओं की है। इनका समाधान अतिशीघ्र किया जाए। जिससे किसान होने वाले नुकसान से बच सकें। बिजली विभाग के द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है उस पर तत्काल रोक लगाई जाए। 60 वर्ष से ऊपर के किसानों को 10 हजार रुपये पेंशन दी जाए। ठंड से बचने के लिए तिराहे और चौराहों पर लकड़ी की व्यवस्था की जाए। इस दौरान राजेश कुमार नगर, नारायण शर्मा, कल्याण सिंह, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed