फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   got economy help of death pawan family

गैस रिसाव से मरे पवन के परिवार को मिली सहायता

Wed, 04 Apr 2018 01:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।  Updated Wed, 04 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
जुबिलेंट फैक्ट्री में सोमवार को एचटूएस प्लांट में गैस रिसाव की चपेट में आने से हुई अप्रेंटिस फिटर चौबीस वर्षीय पवन प्रजापति की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार रात एक बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को गजरौला लाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खतरनाक गैस की चपेट में आने से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा नगर के मोहल्ला बस्ती स्थित पीड़ित के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान जुबिलेंट अफसरों से फोन पर आर्थिक मदद के लिए कहा। विधायक ने इस दौरान शासन स्तर से भी मदद कराने का भरोसा दिया। इसके बाद पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल व राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के प्रदेश सचिव महेंद्र प्रजापति जुबिलेंट अफसरों के साथ पीड़ित के घर पहुंचे। इस दौरान चौदह लाख का डीडी पीड़ित परिवार को सौंपा गया। चार लाख की अन्य मदद व मृतक की पत्नी व भाई को योग्यातानुसार नौकरी देने का लिखित में आश्वासन दिया गया। जुबिलेंट से आर्थिक मदद के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed