{"_id":"6584a3d990646fc7eb044b49","slug":"goonda-act-action-should-be-taken-against-liquor-mining-cattle-and-forest-land-mafia-sp-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-10799-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब, खनन, पशु, वन भूमाफियों पर करें गुंडा एक्ट की कार्रवाई: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब, खनन, पशु, वन भूमाफियों पर करें गुंडा एक्ट की कार्रवाई: एसपी
विज्ञापन
अमरोहा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने नगर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। बीट पुलिसिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा। महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों से शस्त्रों के बारे में जानकारी हासिल की। सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार की देर शाम कोतवाली पहुंचे एसपी ने परिसर में हॉस्टल, बैरक और विवेचना कक्ष के निर्माण कार्य को देखा, उसकी गुणवत्ता परखी। उन्होंने कंप्यूटर रूम, मेस, बैरक, मालखाना और कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में रजिस्टरों के रखरखाव और उनमें की जाने वाली प्रविष्टियों को चेक किया। कोतवाली परिसर में साफ-सफाई को परखा। त्योहार रजिस्टर, टॉप-टेन अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शराब, खनन, पशु, वन भूमाफिया आदि माफिया के बारे में जानकारी कर इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के लिए कहा। महिला संबंधित शिकायतों, अपराधों को प्राथमिकता पर लेते हुए गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष, त्वरित, प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा। इस दौरान इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह मौजूद रहे।