फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girls create ruckus outside the guest house

Amroha News: गेस्ट हाउस के बाहर युवतियों का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Girls create ruckus outside the guest house
बछरायूं (अमरोहा)। क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस के बाहर शनिवार शाम एक युवक के साथ आई दो युवतियां हंगामा करने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। वहीं, युवतियों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

धनौरा मार्ग पर सड़क किनारे एक गेस्ट हाउस बना है। शनिवार शाम एक युवक बाइक पर दो युवतियों के साथ गेस्ट हाउस पर पहुंचा। इस दौरान एक युवती गेस्ट हाउस में जान से मना करने लगी। इस पर युवक व युवती के बीच कहासुनी हो गई। युवती ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला ली।
विज्ञापन

पुलिस को आता देखकर युवक बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने युवक की बाइक को कब्जे में लिया है। युवतियों को उनके घर भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि युवतियों द्वारा किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। गेस्ट हाउस के पंजीकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed