फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   girls,afaq bakari,amroha

आफाक के गुर्गों के चंगुल में तो नहीं उझारी से गायब दो युवतियां!

Thu, 08 Sep 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 08 Sep 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
girls,afaq bakari,amroha
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
 उझारी कस्बे की रहने वाली दो युवतियां पिछले तीन माह से गायब हैं। दोनों युवतियों ने कस्बे के ही एक युवक को प्रेमी बताते हुए हंगामा कर दिया था। मामला थाने पहुंचा था। कस्बे के लोगों के मुताबिक बात बिगड़ती देख खुुद आफाक दिल्ली से उझारी पहुंचा था और तीन लाख रुपये लड़की को देकर मुंह बंद कराया था। उसके बाद से दोनों युवतियां रहस्यमयी ढंग से गायब हो गईं। लोगों को आशंका है कि युवतियां कहीं आफाक के गुर्गों के चंगुल में तो नहीं हैं। 
विज्ञापन


बात तीन माह पहले की है। उझारी कस्बे के रहने वाले एक युवक ने कस्बे के दूसरे संप्रदाय की एक युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया था। इसके बाद दूसरे मोहल्ले की दलित युवती को भी प्रेमजाल में फंसा लिया गया। युवक दोनों युवतियों को दिल्ली ले जाकर घुमाने से सपने दिखाने लगा था। एक दिन युवक कार में बैठाकर एक युवती को दिल्ली ले जा रहा था। हसनपुर में उस युवक की दूसरी दलित प्रेमिका भी आई हुई थी।
विज्ञापन


ब्लाक तिराहे के पर गजरौला को जाने वाले रास्ते पर दलित युवती की नजर कार में बैठे प्रेमी व उसकी प्रेमिका पर पड़ गई। कार रुकवाकर युवती ने हंगामा कर दिया था। युवक द्वारा धोखा देने की बात सामने आते ही युवती ने ट्रक के आगे आकर जान देने की कोशिश भी की थी। सूचना मिलते ही पुलिस युवक समेत दोनों युवतियों को कोतवाली ले आई थी। यहां दोनों युवतियां युवक को प्रेमी बता रही थीं। दलित युवती ने तो युवक के साथ मंदिर में सात फेरे लिए जाने की बात भी बताई थी। पुलिस ने युवक-युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक घर पहुंचने पर हंगामा और बढ़ गया था। दलित युवती आरोपी युवक पर रिपोर्ट लिखवाने की तैयारी करने लगी थी। मामला बिगड़ता देखा, तो आनन-फानन में आफाक बाकरी उझारी पहुंच गया था। पंचायत बैठा दी गई थी, युवती को तीन लाख रुपये देकर मुंह बंद कर फैसला करा दिया गया था। लेकिन उसके दो-चार दिन बाद से ही दोनों युवतियां रहस्यमयी ढंग से कस्बे से गायब हो गईं। लेकिन जब से दिल्ली में आफाक बाकरी जिस्मफरोशी के धंधे में पकड़ा गया, तब से लोग दबे मुंह कह रहे हैं, कि गायब दोनों युवतियां कहीं आफाक के गुर्गों के चंगुल में तो नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed