{"_id":"62373d81ae979028773bcdcf","slug":"girlfriend-reached-boyfriend-s-house-created-ruckus-then-both-got-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा, शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप, फिर दोनों ने रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा, शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप, फिर दोनों ने रचाई शादी
Sun, 20 Mar 2022 08:14 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, रहरा (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रहरा (अमरोहा)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 20 Mar 2022 08:14 PM IST
सार
अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के दिल्ली में रहने के दौरान एक युवती से प्रेम संबंध हो गए। करीब छह माह पूर्व युवक दिल्ली से अपने गांव आ गया था। शुक्रवार को प्रेमिका दिल्ली से युवक के घर पहुंच गई। जहां प्रेमी की कहीं और शादी तय होने पर उसने हंगामा किया। थाने में युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों को समझाकर उनका मंदिर में विवाह करवा दिया है।
विज्ञापन
प्रेमी की शादी तय होने पर प्रेमिका ने किया हंगामा, फिर की शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र में प्रेमिका को छोड़कर दूसरी युवती से शादी का रिश्ता तय करना एक युवक महंगा पड़ गया। इसकी भनक प्रेमिका को लगी तो उसने प्रेमी के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। युवती ने थाने पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई। मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो रविवार को प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन
मूलरूप से जनपद बस्ती की रहने वाली युवती ने शनिवार को रहरा थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह दिल्ली में रहती है। उसके साथ रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक भी रहता था। दोनों में प्रेम संबंध हो गए। शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध भी बनाए। आरोप है कि उसने दो बार गर्भपात कराया। करीब छह माह पूर्व युवक दिल्ली से अपने गांव आ गया था। वापस नहीं पहुंचने पर उसकी जानकारी करने के लिए शुक्रवार को प्रेमिका दिल्ली से युवक के घर पहुंच गई थी। यहां मालूम हुआ कि युवक की दूसरी जगह शादी तह हो चुकी है।
विज्ञापन
नाराज युवती ने जमकर हंगामा किया। बाद में युवती ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने युवक को भी थाने बुला लिया। पूछताछ की गई तो युवती की बात सही पाई गई। काफी समझाने के बाद युवक शादी के लिए राजी हो गया। रविवार को क्षेत्र के एक मंदिर में दोनों की शादी रचाई गई। थाना प्रभारी अमर सिंह का कहना है कि दोनों की मंदिर में शादी हो गई है। इसके बाद वह घर चले गए हैं।
विज्ञापन