फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girlfriend called from home, family members shot her dead

Amroha News: प्रेमिका ने घर से बुलाया, परिजनों ने गोली मारकर हत्या कर दी

Thu, 04 Jan 2024 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 04 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend called from home, family members shot her dead
सैदनगली/उझारी (अमरोहा)। सैदनगली थानाक्षेत्र के ढक्का मोड़ गांव में एक परिवार ने बेटी के प्रेमी उवैस (23) की गोली मारकर हत्या कर दी। उवैस जींस सिलने का काम करता था।
विज्ञापन


उवैस के पिता जफरुद्दीन का कहना है कि उनके बेटे का पड़ोस में ही रहने वाले इरशाद की बेटी से प्रेम संबंध था। इरशाद इस बात से नाराज थाा। मंगलवार की रात इरशाद ने अपनी बेटी से उवैस को फोन करवाया कि वह घर से बाहर आकर सिमकार्ड ले जाए। प्रेमिका की कॉल पर उवैस घर से बाहर निकला। घर के पास पहले से मौजूद इरशाद और उसके दो बेटों ने उवैस की हत्या कर दी।
विज्ञापन


एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि इस मामले में इरशाद, उसके बेटे नवाजिश समेत दूसरे बेटे व बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इरशाद का दूसरा बेटा और प्रेमिका बताई गई बेटी नाबालिग हैं। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका के पिता ने पकड़ा, बेटे ने मार दी गोली



उवैस के पिता जफरुद्दीन का कहना है कि बेटे की प्रेमिका के पिता ने उवैस को दबोच लिया। नाबालिग छोटे बेटे ने भी उनकी मदद की। इस बीच इरशाद के बड़े बेटे नवाजिश ने उवैस की गोली मारकर जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed