फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   girl misdeed by a police constable on pretext of marriage in amroha

खाकी की दरिंदगी: लड़की ने सिपाही पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली- शादी का वादाकर बनाए संबंध, अब बातचीत की बंद

Sun, 24 Jul 2022 11:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बछरायूं(अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बछरायूं(अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 24 Jul 2022 11:13 PM IST
सार

थाना रहरा के गांव रुस्तमपुर निवासी फौजिंद्र उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल है और उसकी तैनाती इन दिनों जनपद बाराबंकी के हैदरगढ़ में है। बताया जाता है कि उसका प्रेम प्रसंग थाना बछरायूं के एक गांव निवासी युवती के साथ चल रहा था। थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी सिपाही ने युवती के साथ शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
girl misdeed by a police constable on pretext of marriage in amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा में युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी सिपाही थाना रहरा के गांव रुस्तमपुर का रहने वाला है और वर्तमान में उसकी तैनाती जनपद बाराबंकी के हैदरगढ़ में है। युवती ने विवाह को लेकर बाराबंकी की एक सामाजिक संस्था द्वारा जारी प्रमाणपत्र भी दिखाया है।

विज्ञापन


थाना रहरा के गांव रुस्तमपुर निवासी फौजिंद्र उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल है और उसकी तैनाती इन दिनों जनपद बाराबंकी के हैदरगढ़ में है। बताया जाता है कि उसका प्रेम प्रसंग थाना बछरायूं के एक गांव निवासी युवती के साथ चल रहा था। थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी सिपाही ने युवती के साथ शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। काफी समय तक शादी नहीं करने पर युवती ने सिपाही पर दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में उसके साथ बातचीत भी बंद कर दी। मामला संदिग्ध लगने पर युवती ने पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी।

विज्ञापन

शनिवार को परिजनों ने युवती को साथ लेकर सीओ अरुण कुमार सिंह से मुलाकात की। युवती ने बाराबंकी की एक सामाजिक संस्था द्वारा विवाह का प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत किया, इसमें दोनों का पता व फोटो भी हैं। सीओ ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही फौजिंद्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जानकारी बाराबंकी पुलिस को भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed