{"_id":"57d46b8a4f1c1bbb6131878d","slug":"girl-hang-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से क्षुब्ध युवती ने लगाया फंदा, मौत से कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डांट से क्षुब्ध युवती ने लगाया फंदा, मौत से कोहराम
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मामूली बात पर पिता ने सौतेली बेटी को डांट दिया। डांट से क्षुब्ध होकर युवती खेत पर पहुंच गई और दुपट्टे का फंदा बनाकर पेड़ से लटक गई। लोगों ने जब देखा तो उसको नीचे उतारा, लेकिन जबतक बहुत देर हो चुकी थी। बिना कार्रवाई के ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला की शादी के चार साल बाद ही उसके पति की मौत हो गई थी। लेकिन पति की मौत से पहले ही महिला दो बेटियों को जन्म दे चुकी थी। पति की मौत के कई साल बाद महिला ने दूसरी शादी कर ली। अब उसकी बड़ी बेटी की उम्र करीब अट्ठारह वर्ष हो चुकी थी।
बताया जाता है कि शनिवार की सुबह को उसे पिता ने किसी बात पर डांट दिया था। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवती खेत पर चली गई और पेड़ पर दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर बेटी द्वारा मौत को गले लगाने की बात क्षेत्र में चर्चा क्षेत्र का विषय बनी हुई है।