फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   girl and fiance died in road accident

बस से कुचलकर छात्रा और मंगेतर की मौत

Thu, 05 Apr 2018 02:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Thu, 05 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
girl and fiance died in road accident
डेमो - फोटो : डेंमो
बाइक से मंगेतर का पेपर दिलवाने जोया जा रहे बाइक सवार युवक को नेशनल हाईवे पर उत्तराखंड की रोड़वेज बस में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित परिजनों नेे तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन

बुधवार को पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव गुरैठा निवासी प्रदीप (25) जेएस हिंदू पीजी कालेज अमरोहा में बीए का छात्र हैं। प्रदीप का डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी मिथलेश कुमारी से रिश्ता तय हो गया था। 19 जून को दोनों की शादी थी। बुधवार को प्रदीप मंगेतर को जोया के अब्दुल रज्जाक पीजी कालेज एमए प्रथम सेमेस्टर का पहली पाली में पेपर दिलवाने जा रहा था। दोनों बुलेट बाइक पर सवार थे। जैसे ही बाइक डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नीलीखेड़ी के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार उत्तराखंड की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठी मंगेतर मिथलेश व प्रदीप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। प्रदीप चार बहनों में अकेला भाई था। आठ महीने पूर्व कैंसर के चलते मां की मौत हो चुकी है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed