फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ghani wrestler of Jammu defeated the black wrestler of Madhya Pradesh

Amroha News: जम्मू के गनी पहलवान ने मध्य प्रदेश के काला पहलवान को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Ghani wrestler of Jammu defeated the black wrestler of Madhya Pradesh
उझारी (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव ढक्का में शेख बंदगी पीर बाबा रहमतुल्लाह आले की दरगाह पर चल रहे सालाना उर्स के दौरान आयोजित कुश्ती दंगल में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मंगलवार को जम्मू के गनी पहलवान ने मध्यप्रदेश के काला पहलवान को पटखनी दी।
विज्ञापन

इससे पूर्व सोमवार रात को कव्वालियों का दौर चला। जिसमें फहीम ताज वारिस कव्वाल ने अपने कलाम पेश किए। जिसे सुनकर लोग झूम उठे तथा कव्वालों को इनाम देकर हौसला बढ़ाया। मंगलवार को तीसरे दिन के दंगल में पहली कुश्ती हरियाणा के विवेक पहलवान और जम्मू के जावेद गनी के बीच हुई। जिसमें जावेद गनी पहलवान ने जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती जाबिर पहलवान रुड़की और सूरज पहलवान चंडीगढ़ के बीच हुई, जो बराबर रही।
विज्ञापन

तीसरी कुश्ती जाबिर पहलवान बागपत और सोनू पहलवान के बीच हुई। जिसमें जाबिर पहलवान विजय रहे। चौथी और सबसे बड़ी कुश्ती काला पहलवान ग्वालियर मध्य प्रदेश और जावेद गनी पहलवान जम्मू कश्मीर के बीच हुई। जिसमें जावेद गनी पहलवान ने जीत हासिल कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर शोएब चौधरी, नईम चौधरी, शाकिर अली, नईम अहमद, अरशद फरीदी, अंसार सलमानी, मोहम्मद फरमान, मोहम्मद नासिर, मोहम्मद दिलशाद, रमजानी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed