फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Get rooftop rainwater harvesting installed in government buildings: Joint Secretary

शासकीय भवनों में रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कराएं : संयुक्त सचिव

Sat, 22 Nov 2025 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 22 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Get rooftop rainwater harvesting installed in government buildings: Joint Secretary
अमरोहा। केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव व जल शक्ति अभियान के केंद्रीय नोडल अमित शुक्ला ने कैच द रेन अभियान की समीक्षा की। उन्होंने शासकीय भवनों पर रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कराए जाने व डिस्ट्रिक्ट रिचार्ज प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में स्थापित रैन वाटर हार्वेस्टिंग यूनिट का निरीक्षण करने के बाद पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में केंद्रीय नोडल अधिकारी अमित शुक्ला ने पहले कैच द रेन अभियान के पोर्टल जल संचय जन भागीदारी पोर्टल की समीक्षा की। उन्होंने पंचायत राज विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक शॉकपिट निर्माण कराएं जाएं। सभी संबंधित विभाग मिलकर डिस्ट्रिक्ट रिचार्ज प्लान तैयार करें और खुद से संबंधित पूरे हुए कार्यों को जल संचय जन भागीदारी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड भी करें।
विज्ञापन

उन्होंने पिछले वर्ष की तुलना में जनपद में हुई प्रगति की सराहना की। कहा कि बगद नदी का सफल पुनरुद्धार, वृहद स्तर पर पौधरोपण, नंदन वन तथा अन्य वाटिकाओं की स्थापना, तालाबों का जीर्णोद्धार अभियान के लिए डीएम और सीडीओ के कार्यों को भी सराहा। उन्होंने कैच द रेन अभियान के तहत हो रहे कार्यों को स्थलीय निरीक्षण किया। बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, पीडी डीआरडीए अंबरीश कुमार, डीपीआरओ पारूल सिसोदिया, एई लघु सिंचाई विपिन त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जनभागीदारी भी सुनिश्चित हो
संयुक्त सचिव ने कहा कि जनता की भागीदारी के बिना कोई अभियान सफल नहीं हो सकता है। इसलिए अभियान में जनभागीदारी भी सुनिश्चित करें। उन्होंने प्लंबर और ऑपरेटर को विशेष प्रशिक्षण देने और संयंत्रों का उचित रख रखाव के अलावा कार्यों का ब्लाॅक वार कार्ययोजना बनाने के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed