फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gave divorce to wife after eight months of marriage, held sister-in-law's hand

Amroha News: शादी के आठ महीने बाद पत्नी को दिया तलाक, साली का थामा हाथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gave divorce to wife after eight months of marriage, held sister-in-law's hand
अमरोहा। शादी के आठ महीने बाद ही युवक ने पत्नी को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। लेकिन दो दिन बाद ही रिश्ते की साली से प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद पंचायत हुई लेकिन तीनों परिवारों के बीच समझौते के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

ये मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले कारोबारी का परिवार रहता है। उनके छोटे बेटे की शादी आठ महीने पहले संभल निवासी युवती के साथ हुई थी। युवक का ससुराल आना जाना हुआ तो रिश्ते की साली के साथ नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब इसकी जानकारी विवाहिता को हुई तो हंगामा हो गया। करीब एक सप्ताह पूर्व घरेलू विवाद के चलते युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद विवाहिता अपने मायके चली गई लेकिन युवक संभल पहुंचा और साली से प्रेम विवाह कर लिया। दोनों परिवारों की सहमति से निकाह हुआ। जिसका पहली पत्नी ने विरोध किया तो हंगामा हो गया। इसके बाद तीनों परिवार के लोगों के बीच अमरोहा में पंचायत हुई और समझौता हो गया। मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। साथ ही विवाहिता की शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed