फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Garments businessman dies in road accident

सड़क हादसे में गारमेंट्स कारोबारी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Garments businessman dies in road accident
अमरोहा। सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गारमेंट्स कारोबारी की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कारोबारी की 16 जून को शादी थी। परिजनों ने बगैर कार्रवाई के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर गांव में बदलू खां का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। तीसरे नंबर का बेटा फैजान गांव में ही अड्डे पर स्थित बाजार में गारमेंट्स की दुकान चलता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को वह दुकान का सामान लेने के लिए मुरादाबाद के भोजपुर गया था। देर रात वापस लौटते समय उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में फैजान की मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी ही देर में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने उसकी शिनाख्त उसके परिजनों के हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और बगैर कार्रवाई शव को घर ले आए। बुधवार को परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया है। परिजनों के बताया कि 16 जून को फैजान की बरात भोजपुर जानी थी। घर मे उसकी शादी की तैयारियां भी चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed