फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gangestor on smuglar father and child

चंदन तस्कर पिता-पुत्र समेत पांच पर गैंगस्टर की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
gangestor on smuglar father and child
अमरोहा। नगर कोतवाली पुलिस ने गैर प्रांतों से चोरी कर चंदन की लकड़ी की विदेशों तक तस्करी करने वाले पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही वांछित पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

मालूम रहे कि नौ अगस्त की रात दिल्ली क्राइम ब्रांच और अमरोहा नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर मोहल्ला हाशमी नगर स्थित अनवारी हवेली के गोदाम से 133 क्विंटल लाल और सफेद चंदन बरामद किया था। पुलिस ने मौके पर तीन तस्कर अरशद अली अंसारी, महमूद आलम अंसारी और मोहम्मद सलमान को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था जबकि चंदन तस्करी के मुख्य आरोपी अमरोहा निवासी कमर अहमद अंसारी और उसका बेटा शाकिर उर्फ बंटी ने न्यायालय की शरण लेकर जमानत करा ली थी। पुलिस का दावा है कि आरोपी पिता-पुत्र ने चंदन की तस्करी कर खरबों की संपत्ति जुटाई है। बंटी अपने पिता कमर अहमद के साथ वर्षों से चंदन तस्करी में लिप्त है, जो इस गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के मुताबिक पिता-पुत्र की दिल्ली के विश्वास नगर और खारी बावली में तीन आलीशान कोठियां और लग्जरी कारें हैं। अमरोहा में मोहल्ला नौगजा नई बस्ती और हाशमी नगर में भी पांच-पांच मंजिला इमारतें हैं। किसी को उस पर शक न हो इसके लिए उन्होंने दिल्ली विश्वास नगर में एक मेडिकल स्टोर खोल रखा है। यह लोग गिरोह बनाकर गैर प्रांतों से चंदन की लकड़ी की चोरी कर षड्यंत्र के तहत विदेशों तक तस्करी करते हैं। यह कोई टैक्स सरकार के राजकोष में भी जमा नहीं करते। एक्ट के मुताबिक गैंग सरगना मोहम्मद शाकिर उर्फ बंटी उसके पिता कमर अहमद अंसारी निवासी बी 393 जेजे कैंपस न्यू संजय अमर कॉलोनी विश्वास नगर फर्श बाजार शाहदरा दिल्ली और अरशद अली अंसारी निवासी मोहल्ला लकड़ा अमरोहा, महमूद आलम अंसारी निवासी मोहल्ला चौक, मोहम्मद सलमान निवासी मुंडा इम्मा डिडौली के खिलाफ गैंगस्टर की एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही अरशद, महमूद और सलमान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। वही पिता पुत्र की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed