फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga Expressway: Traffic started from underpass in Rukhalu

गंगा एक्सप्रेसवे : रूखालू में अंडरपास से आवागमन शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway: Traffic started from underpass in Rukhalu
हसनपुर। मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण हसनपुर तहसील क्षेत्र में तेजी के साथ चल रहा है। गांव रुखालू में अंडरपास बनकर तैयार हो चुका है। इसके नीचे से वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। इससे पहले पिपलौती, उझारी, मिर्जापुर में अंडरपास का निर्माण पूरा किया जा चुका है। जबकि मंगरौला में फ्लाईओवर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण हसनपुर तहसील क्षेत्र में तेजी से चल रहा है। गांव रूखालू में हसनपुर रहरा मार्ग तीसरे मिल को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर अंडरपास बनकर तैयार हो गया है। अंडरपास के ऊपर भले ही वाहन न दौड़ रहे हों, लेकिन अंडरपास के नीचे से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। अंडरपास नहीं होने से यहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ रहा था। अंडरपास तैयार होने से लोगों में खुशी की लहर है। इससे पहले गांव पिपलौती गंगा तटबंध, उझारी और मिर्जापुर में अंडरपास पहले ही बनकर तैयार हो चुका है। उझारी-ढबारसी मार्ग पर गांव कुआडाली के नजदीक और मंगलरौला में अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बताते हैं कि मंगरौला में ही गोल चक्कर और टी प्वाइंट भी बनाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

------


गांव रूखालू में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। यहां पर अंडरपास भी बनकर तैयार हो चुका है। अंडरपास से वाहनों का आवागमन भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुदीप कुमार तिवारी, तहसीलदार हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed