फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gandestor arrested

मेरठ मेडिकल कॉलेज में पुलिस अभिरक्षा से फरार गैंगस्टर गिरफ्तार, हथकड़ी बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
gandestor arrested
अमरोहा। मेरठ मेडिकल कॉलेज में पुलिस अभिरक्षा से फरार गैंगस्टर को नगर कोतवाली पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हथकड़ी एक कब्रिस्तान में ईंटों के नीचे दबी बरामद की। गैंगस्टर को मुरादाबाद की जेल से 12 जनवरी को ऑपरेशन के लिए मेरठ में भर्ती कराया गया था। जहां से 14 जनवरी को फरार हो गया था। आरोपी के फरार होने के मामले में एचसीपी समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने अभिरक्षा से फरार बंदी की गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अमरोहा नगर पुलिस ने मोहल्ला घेर पच्छैयां निवासी अरशद (30) को गैंगस्टर के मामले में गिरफ्तार कर 24 अक्टूबर 2020 को बुढ़नपुर की अस्थायी जेल भेजा था। क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद 28 दिसंबर 2020 को मुरादाबाद जेल भेजा गया था। बारह जनवरी की शाम को मुरादाबाद जेल से उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में एक सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया था। जहां बंदी का ऑपरेशन के बाद स्टंट निकाला गया था। बंदी की सुरक्षा में अमरोहा पुलिस के एक एचसीपी और तीन सिपाही निगरानी में लगे हुए थे। पंद्रह जनवरी को उसके मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज किया जाना था। लेकिन उससे पहले ही चौदह जनवरी को वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। तभी से पुलिस गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही थी। रविवार को नगर पुलिस कोतवाली पुलिस बिजनौर रोड स्थित चूना भट्टी के पास चेकिंग कर रही थी। तभी गैंगस्टर अरशद उर्फ तहा गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। जबकि, उसकी निशानदेही पर शहादत कबाड़ी के सामने कब्रिस्तान के दाहिने किनारे से ईंटों के नीचे से हथकड़ी को बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed