फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula: You don know us, if you testify against we will kill you, you won be able any harm

पैरोकारों को धमकी: तुम हमें नहीं जानते.... खिलाफ गवाही दी तो जान से मार देंगे, तुम कुछ भी नहीं बिगाड़ पाओगे

Sun, 25 Aug 2024 08:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 25 Aug 2024 08:20 PM IST
सार

गजरौला में गवाही देने पर हत्यारोपियों ने दो भाइयों को धमकी दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Gajraula: You don know us, if you testify against we will kill you, you won be able any harm
पुलिस कर रही मामले की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजरौला में बीते साल गुलालपुर के जंगल में रतनपाल भाटी व अनिरुद्ध मावी की हत्या में गवाह दो सगे भाइयों को गवाही न देने के लिए धमकाया गया। हत्याकांड व उसके चार-पांच साथियों ने चौपला चौकी के निकट रोक कर धमकाया कि गवाही दी तो परिवार सहित जान से मार देंगे।

विज्ञापन


नौ अक्तूबर-23 की रात थाना क्षेत्र के गंगा पार गुलालपुर के जंगल में गौतमबुद्ध नगर के बोड़ाकी गांव निवासी रतनपाल भाटी व मेरठ के अनिरुद्ध मावी की हत्या की गई। ब्रजघाट के निकट नैनापुर निवासी अजय यादव का कहना है कि उनका कृषि फार्म गुलालपुर के रकबे में व घटनास्थल के निकट है।
विज्ञापन


वह और उनका भाई अरुण यादव इस दोहरे हत्याकांड के गवाह हैं। बीते शुक्रवार को दोनों भाई गवाही पैरोकारी के लिए न्यायालय में गए। दोनों भाइयों का आरोप है कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी अशोक आदि उनको घूर कर कमेंट कर धमका रहे थे। कह रहे थे कि तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस केस को दूसरे कोर्ट में स्थानांतरित करा कर हम बच जाएंगे। शाम को वह गवाही देकर वापस लौट रहे थे। चौपला के आगे दो बाइक पर सवार व स्विफ्ट सवार ने उनकी गाड़ी रोक ली। गाड़ी से उतर कर अशोक व उसके चार-पांच साथियों ने केस में गवाही न देने को कहा।


धमकी दी कि गवाही दी तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। अजय व अरुण ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed