फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula's miscreants had committed robbery at the travel agency operator's place in Meerut

मेरठ में ट्रैवल एजेंसी संचालक के यहां गजरौला के बदमाशों ने डाली थी डकैती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gajraula's miscreants had committed robbery at the travel agency operator's place in Meerut
मेरठ के साकेत में ट्रैवल एजेंसी संचालक के घर डकैती डालने में गजरौला के दो डकैत भी शामिल थे। वारदात को अंजाम पांच बदमाशों ने दिया था।मेरठ की एसओजी दोनों बदमाशों को सोमवार को दबिश देकर उठा ले गई थी। पुलिस पूछताछ में गजरौला के बदमाशों ने ट्रैवल एजेंसी के घर वारदात को अंजाम देना कबूल किया।
विज्ञापन

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पाश कालोनी साकेत निवासी वीरेंद्र पाल सिंह ट्रैवल एजेंसी संचालक हैं। रविवार की रात उनके घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया। परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बुधवार को मेरठ पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिनमें दो बदमाश गजरौला के हैं। बदमाशों ने अपने नाम रिजवान व सुहैल बताए। जिनको मेरठ की एसओजी सोमवार को दबिश देकर उठा ले गई थी। मेरठ पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने पांच बदमाशों के साथ वारदात को अंजाम देना कबूल किया। गजरौला थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि मेरठ एसओजी गजरौला से दो बदमाशों को उठा ले गई थी। दोनों का गजरौला में आपराधिक इतिहास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed