{"_id":"682ac0efbe8f0675ba06001d","slug":"gajraula-news-roadways-bus-rams-into-a-dumper-moving-ahead-seven-passengers-injured-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gajraula News: रोडवेज बस आगे चल रहे डंपर में घुसी, सात यात्री घायल, दिल्ली हाईवे पर टूटी पुलिया के पास हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gajraula News: रोडवेज बस आगे चल रहे डंपर में घुसी, सात यात्री घायल, दिल्ली हाईवे पर टूटी पुलिया के पास हादसा
Mon, 19 May 2025 10:56 AM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला
संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 19 May 2025 10:56 AM IST
सार
गजराैला में बस और डंपर में टक्कर होने से सात यात्री जख्मी हो गए। देर रात हुए हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
गजराैला में बस की डंपर से टक्कर
- फोटो : संवाद
विस्तार
दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस आगे चल रहे डंपर में घुस गई। इस हादसे में सात यात्री घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। क्रेन मंगाकर बस को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि रविवार रात सोहराब गेट मेरठ डिपो की रोडवेज बस को चालक नरेश व परिचालक फहीम रुपेडिया से दिल्ली लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
करीब दो बजे बस गजरौला थाना क्षेत्र में शहवाजपुर डोर के निकट टूटी पुलिया के पास पहुंची थी। बस में 37 यात्री सवार थे। ड्राइबर का कहना है कि बस के आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बस पीछे से उसमें घुस गई। बस में सवार नारद मुनि व अरुण पाल निवासी बहजोई, वीवाई खान और अशोक निवासी रामपुर, नरेंद्र पाल, इरफान, ऋषभ घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुनील चौहान, इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन मंगा कर बस को खिंचवाकर अलग किया। हादसे में घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन