फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula: Loss worth lakhs due to fire in photo frame making shop, beauty parlor goods also burnt

Gajraula: फोटो फ्रेम बनाने की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान, ब्यूटी पार्लर का सामान भी जला

Sat, 03 Feb 2024 06:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 06:01 PM IST
सार

गजरौला की एक दुकान में आग लगने उसमें रखा लाखों का सामान जला गया। इसकी चपेट में आने से ब्यूटी पार्लर मालिक को नुकसान हो गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसकी वजह पता नहीं सकी।

विज्ञापन
Gajraula: Loss worth lakhs due to fire in photo frame making shop, beauty parlor goods also burnt
गजरौला में फोटो फ्रेम बनाने वाली दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

गजरौला में फोटो फ्रेम की दुकान में आग लग जाने से उसमें रखा लाखों का सामान जल गया। दीवार गर्म हो जाने से बराबर की दुकान में ब्यूटी पार्लर का सामान खराब हो गया। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर निवासी सुनील की गजरौला में रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के सामने नगर पालिका परिषद की मार्केट में दूसरे तल पर फोटो फ्रेम बनाने की दुकान है। वह शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। उनका कहना है कि आधी रात के बाद किसी समय दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह लोगों ने धुआं उठता देख उनको सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे। फोन कर दमकलकर्मियों को बुलाया। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान जल कर खराब हो गया था। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी दुकान के बराबर में नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गजस्थल निवासी प्रिया का ब्यूटी पार्लर है। दुकान की दीवार गर्म हो जाने से ब्यूटी पार्लर का सामान खराब हो गया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि आग लगने की जानकारी है। पुलिस मौके पर गई थी। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed