फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula: Child drowned in Ganga, wife said- husband is lying, divers entered Ganga

Gajraula: बच्चा हाथ से छूटा और गंगा में डूब गया, पत्नी ने कहा- झूठ बोल रहा पति, उसे बेटे को बेच दिया

Thu, 24 Oct 2024 07:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजराैला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजराैला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 24 Oct 2024 07:10 PM IST
सार

गजरौला में 10 माह के लापता बच्चे की तलाश के लिए पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा में कई स्थानों पर खोजबीन की। इसके बाद बच्चे का पता नहीं चल सका। बच्चे के पिता ने दावा किया कि रेलवे पुल पार करते समय वह बच्चा गंगा में गिर गया था।

विज्ञापन
Gajraula: Child drowned in Ganga, wife said- husband is lying, divers entered Ganga
गंगा में बच्चे को खोजने के लिए पहुंचे गोताखाेर - फोटो : संवाद

विस्तार

गजरौला में दंपती के बीच हुए विवाद की भेंट चढ़े 10 माह के बच्चे को खोजने के लिए पुलिस ने गोताखोर लगाए। गोताखोरों ने उसे रेलवे पुल के आसपास और दोनों किनारों पर खोजने के लिए डुबकी लगाई। कांकाठेर निवासी धर्मेंद्र का 10 महीने का बेटा विवेक 15 अक्तूबर की तड़के तीन बजे से गायब है। जिसे लेकर खुद धर्मेंद्र बाहर निकला था।

विज्ञापन


एक दिन पूर्व धर्मेंद्र का पत्नी मिथलेश देवी से विवाद हुआ था। पत्नी का आरोप है कि धर्मेंद्र पर मासूम बच्चे को बेच दिया है। कई दिन पूर्व उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। लगातार पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि रेलवे पुल पार करते समय सामने से ट्रेन आ जाने के कारण बच्चा गोद से छूट कर गंगा में गिर गया।
विज्ञापन


बच्चे की बरामदगी के लिए पुलिस कई दिन से प्रयास कर रही है। उससे कड़ाई से पूछताछ के साथ ही पुलिस ने गंगा में स्टीमर से खोजबीन की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बृहस्पतिवार को ब्रजघाट चौकी इंचार्ज ने गढ़मुक्तेश्वर व ब्रजघाट के गोताखोरों को लगाया। गोताखोरों ने अलग-अलग स्थान पर गंगा में डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा में अमरोहा व हापुड़ जिले के किनारों पर तलाश करते रहे। गंगा के रेलवे व वाहन पुल के नीचे खोजते रहे। घंटों तक गोताखोरों ने पानी को छाना, लेकिन मासूम हाथ नहीं लगा है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि बच्चे को तलाश करने के लिए गोताखोर लगाए। उसका पता नहीं चल पाया है।

महिला मायके ले गई सामान

पति पर 10 माह के बेटे को बेचने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर चुकी महिला जुगाड़ू वाहन में सारा सामान भर कर अपने मायके ले गई। उसने कहा कि पति ने उसके मासूम बेटे को बेच दिया। आगे उसके दूसरे बेटे को भी बेच सकता है। उसके मायके वालों द्वारा जुगाड़ू में लादे जा रहे सामान की ग्रामीणों ने वीडियो बनाई। 

थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर निवासी धर्मेंद्र की ससुराल हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू में है। उसके खिलाफ पत्नी मिथलेश देवी ने 10 माह के बेटे विवेक को बेचने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि एक दिन पूर्व विवाद होने पर 15 अक्तूबर की तड़के तीन बजे धर्मेंद्र ने अपने पास सुलाए 10 महीने के बेटे विवेक को ले जाकर बाहर बेच दिया।

उधर पुलिस से पूछताछ में धर्मेंद्र ने बताया कि उसका बच्चा सामने से ट्रेन आ जाने के कारण रेलवे पुल से गंगा में छूट कर गिर गया। पुलिस ने बच्चे को बरामद करने के लिए गंगा में कांबिंग की। ब्रजघाट से लेकर दयावली खालसा तक दोनों किनारे छान मारे। कहीं पर उसका पता नहीं चला। इधर मासूम के नहीं मिलने पर मिथलेश देवी व उसके मायके वालों ने बड़े बेटे के भविष्य की चिंता जताई।



उनकी आशंका है कि धर्मेंद्र बड़े बेटे लव को भी बेच सकता है। इसी डर के चलते मिथलेश देवी कांकाठेर में रुकने को तैयार नहीं हुई। उसने और मायके वालों ने जुगाड़ू वाहन में सामान लादा और अपने मायके रुखालू ले गई। इस दौरान ग्रामीणों ने उसकी वीडियो बनाई। जिससे कभी वह सामान ले जाने से इन्कार न कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed