फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula Accident: Three friends were going by bike to give exam, car hit them, one died and two injured

Gajraula Accident: पेपर देने एक बाइक से जा रहे थे तीन दोस्त, कार ने मारी टक्कर, एक की माैके पर ही माैत

Mon, 18 Nov 2024 11:27 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला/ हसनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला/ हसनपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 11:27 AM IST
सार

हसनपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बीएससी के तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें आकाश सैनी की मौत हो गई। अन्य दो छात्रों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Gajraula Accident: Three friends were going by bike to give exam, car hit them, one died and two injured
हसनपुर में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में संभल मार्ग पर मनौटा के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन छात्रों को टक्कर मार दी। छात्र सिंभावली में पेपर देने जा रहे थे। टक्कर लगने से बीएससी तृतीय वर्ष के तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया।

विज्ञापन


हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के आगापुर निवासी आकाश सैनी (28) को मृत घोषित कर दिया। उसके दो साथी छात्रों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव आगापुर निवासी आकाश सैनी बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन


वह सिंभावली के डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। अब कॉलेज में परीक्षाएं चल रही हैं। गांव मनौटा निवासी अंकित प्रजापति व लुहारी चकोरी निवासी जितेंद्र चौहान भी उसी के साथ पढ़ते थे। सोमवार सुबह तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने सिंभावली जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनपुर-संभल मार्ग पर  मनौटा गांव से निकले ही थे कि इस दौरान गजरौला की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने टेंपो से गजरौला सीएचसी में पहुंचाया।


जहां पर चिकित्सकों द्वारा आकाश सैनी को मृत घोषित कर दिया गया। जितेंद्र चौहान व अंकित प्रजापति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर तीनों के परिजन सीएचसी में आ गए। आकाश सैनी के परिजनों में कोहराम मचा है।

हसनपुर सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि हादसे में एक छात्र की मौत और उसके दो साथी घायल होने की जानकारी है। पुलिस कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed