फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   From Shimla, PM sent Kisan Samman Nidhi to the accounts by pressing the button

शिमला में पीएम मोदी ने बटन दबाकर किसान सम्मान निधि खातों में भेजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
From Shimla, PM sent Kisan Samman Nidhi to the accounts by pressing the button
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने पर शिमला में आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम से पीएम मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण अधिकारियों ने लाभार्थियों के साथ एलईडी पर देखा। साथ ही जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

जोया रोड स्थित शिवानी बैंक्वेट हाल में डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में लाइव प्रसारण कार्यक्रम देखा गया। जिसमें शिमला से प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी दोनों), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण और शहरी दोनों), जल जीवन मिशन और अमृत, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया गया। विभिन्न योजना के लाभार्थियों को बुलाकर शिमला से आयोजित कार्यक्रम लाइव प्रसारण दिखाया गया और योजना के लाभार्थियों को उनके द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त बटन दबाकर किसानों के खाते में भेजी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लद्दाख, बिहार, त्रिपुरा, कर्नाटक, गुजरात, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद की स्थापित किया। संवाद के माध्यम से योजनाओं का लाभ मिला है या नहीं, योजनाओं का लाभ पाकर आपके जीवन में क्या परिवर्तन आया है, खुश हैं या नहीं। पिछली सरकारों ने जो किया उससे और वर्तमान सरकार द्वारा जो लाभ मिला है, उसमें क्या परिवर्तन आया है, पर संवाद भी स्थापित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, मिथिलेश सचान, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप, उप जिला अधिकारी सदर विजय शंकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि पाल नागर, पूरन सिंह सैनी, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed