फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Freedom was wanted at any cost therefore accepted the partition

Amroha: सलमान खुर्शीद ने राहुल की तुलना भगवान राम से की, बोले- जहां वे नहीं पहुंचते, हम खड़ाऊ लेकर जाते हैं

Mon, 26 Dec 2022 04:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, अमरोहा
अमर उजाला संवाद, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 26 Dec 2022 04:48 PM IST
सार

 सलमान खुर्शीद और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी सोमवार को गजरौला पहुंचे।उन्होंने हसनपुर मार्ग पर एक मैरिज हाल में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस पर देश के बंटवारा करने का आरोप वह पार्टी लगा रही है, जिसके किसी नेता ने अंग्रेजों से लड़ने और देश को आजाद कराने के लिए एक डंडा तक नहीं खाया।

विज्ञापन
Freedom was wanted at any cost therefore accepted the partition
सलमान खुर्शीद और नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के गजरौला में कांग्रेस नेता पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद व प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस पर देश के बंटवारे का आरोप वह पार्टी लगा रही है, जिसके किसी भी नेता ने देश की आजादी के लिए एक डंडा तक नहीं खाया। हमको हर हाल में आजादी चाहिए थी, इसलिए दुखी मन से विभाजन का निर्णय स्वीकार करना पड़ा।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने भारत जोड़ो यात्रा कर रहे सांसद राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की। उन्होंने कहा कि भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती हैं। कभी-कभी जब कहीं नहीं पहुंच पाते हैं तो भरत उनकी खड़ाऊ लेकर उन स्थानों पर जाते हैं। इसी तरह उनके खड़ाऊ लेकर हम यूपी में आए हैं। अब वह खड़ाऊ यूपी में आ गए हैं तो राम जी (राहुल गांधी) भी आएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, ''राहुल गांधी महामानव हैं। जहां सर्दी में हम लोग जमे जा रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वहीं वह टी-शर्ट पहनकर (भारत जोड़ो यात्रा में) चल रहे हैं। वह एक योगी की तरह ध्यान लगाकर तपस्या कर रहे हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी सोमवार को गजरौला पहुंचे।उन्होंने हसनपुर मार्ग पर एक मैरिज हाल में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस पर देश के बंटवारा करने का आरोप वह पार्टी लगा रही है, जिसके किसी नेता ने अंग्रेजों से लड़ने और देश को आजाद कराने के लिए एक डंडा तक नहीं खाया। और तो और 25 साल तक देश के राष्ट्रीय ध्वज को फहराने से परहेज किया। 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कोआर्डिनेटर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी देश टूटने न पाए  इसलिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा का मकसद राजनीतिक नहीं है। वह यहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तहत मुरादाबाद पहुंचने पर सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में रामपुर और मुरादाबाद की अलग पहचान है।


मुरादाबाद के कारीगरों ने दुनिया को सजाया है। रामपुर का चाकू आम को काटने के लिए बनाया गया है। इंसान को काटने के लिए नहीं। यह बात समझनी और समझानी होगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आज भाजपा कोरोना की बात कह रही है। जबकि वह शुरू से ही इसे लेकर गंभीर नहीं रही है। कोरोना के देश में  फैलने से पहले ही राहुल गांधी ने सरकार को इसके प्रति आगाह किया था लेकिन  सरकार चेती नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रंप को लेकर झूले पर बैठे रहे। ट्रंप नमस्कार करते रहे। इस मौके पर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक हाजी इकराम  कुरैशी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व भारत जोड़ो यात्रा के गाजियाबाद लोनी बॉर्डर पर प्रवेश करने को लेकर मुरादाबाद और रामपुर जिले में की जा रही तैयारियों की सलमान खुर्शीद और नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने समीक्षा की। दोनों नेताओं के यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed