{"_id":"5f4c06b18ebc3e2ac0581e63","slug":"fraud-jpnagar-news-mbd3609412101","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस चालक को प्लाट दिखाकर ठग लिए 4.60 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस चालक को प्लाट दिखाकर ठग लिए 4.60 लाख रुपये
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल में तैनात एंबुलेंस चालक को प्लाट दिखाकर जनसेवा केंद्र संचालक और जमीन की खरीद फरोख्त करने वाले युवक ने साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। प्लाट का बैनामा भी नहीं कराया। पीड़ित ने यह रकम बैंक से ऋण लेकर चुकता की थी। अब पीड़ित ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है।
रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव मंगूपुरा निवासी संजय कुमार जिला अस्पताल में सरकारी एंबुलेंस चालक हैं। वर्तमान में वह जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनका आरोप है कि वर्ष 2017 में जनसेवा केंद्र संचालक और जमीन की खरीदफरोख्त करने वाले युवक ने जोया रोड पर 150 गज का प्लाट दिखाया था। प्लाट पसंद आने पर उन्हें एक हजार रुपये का बयाना दे दिया गया। बाद चालक ने अपनी सैलरी पर बैंक से साढ़े चार लाख रुपये का ऋण लिया। रजिस्ट्री कराने की बात तय होने पर पीड़ित ने जनसेवा केंद्र संचालक के खाते में धनराशि ट्रांसफर कर दी थी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने तहसील बुुलाकर रजिस्ट्री की तैयारी करा ली। लेकिन, तभी जमीन की खरीदफरोख्त करने वाला युवक वहां से चला गया और रजिस्ट्री नहीं कराई गई। पीड़ित ने रजिस्ट्री कराने की अपील की तो दोनों उसे टहलाते रहे। तीन साल बीतने के बाद भी न तो प्लाट की रजिस्ट्री कराई और न रुपये वापस किए। पीड़ित ने देहात थाने में तहरीर कार्रवाई की मांग की। एसओ अरिहंत कुमार ने बताया कि एंबुलेंस चालक संजय कुमार की तहरीर पर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलवारशाह नई बस्ती निवासी असलम मंसूरी और देहात थाना क्षेत्र की आरजू कालोनी निवासी विकास गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। इसमें विकास गर्ग जनसेवा केंद्र संचालक है।