फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fraud in electricity bills should be stopped

अमरोहा: बिजली के बिलों में हो रहे फर्जीवाड़े को रोका जाए

Fri, 10 Feb 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 Feb 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Fraud in electricity bills should be stopped
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक मंडी समिति में आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष कालेज सिंह चौहान ने कहा कि बिजली के बिलों में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है, इसे रोका जाए। कहा कि पहले बिजली के बिल गलत निकाले जा रहे हैं। फिर संशोधन के नाम पर वसूली की जा रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। छुट्टा पशुओं के समस्या को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं है। फसलों को पशुओं द्वारा उजाड़ा जा रहा है। गन्ने का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा सीता आर्य, धर्मपाल सिंह, महेंद्र सिंह, संजीव बालियान, कुंवरपाल सिंह, व्रतपाल सिंह, रोहताश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



किसानों का कर्ज माफ करने की उठाई मांग
रहरा। भारतीय किसान यूनियन भानू की बैठक रहरा में आयोजित की गई। प्रदेश महामंत्री ठाकुर ग्रीश पाल सिंह ने कहा कि किसान आयोग का गठन किया जाए। किसानों का कर्जा माफ किया जाए। छुट्टा पशुओं की समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा है। किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष सतराज सिंह त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष राजीव त्यागी, सुमित त्यागी, मनी त्यागी, निर्भय सिंह, मुकेश त्यागी, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed