फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fraud case registered against two Axis Bank officials

Amroha News: एक्सिस बैंक के दो अफसरों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Thu, 19 Dec 2024 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 19 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fraud case registered against two Axis Bank officials
अमरोहा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व उनकी पत्नी के म्यूचुअल फंड के संयुक्त खाते से 21 लाख रुपये बिना सहमति के बीमा उत्पादकों को ट्रांसफर कर दिए गए। मामले में पुलिस ने एक्सिस बैंक के दो अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला बड़ा बाजार में वासुदेव तीर्थ मंदिर के अध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव स्वरूप टंडन का परिवार रहता है। उनका और उनकी पत्नी का एक्सिस बैंक की शाखा में म्यूचुअल फंड का खाता है। 2017 में आठ लाख रुपये से यह खाता खोला गया था। कुछ समय बाद यह राशि 21 लाख रुपये हो गई। आरोप है कि बिना सहमति के उनकी बचत राशि को बैंक कर्मियों ने बीमा उत्पादकों को ट्रांसफर कर दिया। उक्त जालसाजी बैंक अधिकारी चंद्रा चौहान और सौरव यादव द्वारा की गई है।
विज्ञापन

शिव स्वरूप टंडन ने मामले में बैंक अफसरों से संपर्क किया और भारतीय रिजर्व बैंक में भी शिकायत की। उनका आरोप है कि उन्होंने पॉलिसी के लिए सहमति नहीं दी और न ही उनकी पॉलिसी में दर्शाई गई जन्मतिथि उनके केवाईसी दस्तावेजों से मेल खाती है। यह मामला स्पष्ट रूप से जालसाजी का है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी बैंक ने समाधान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का आरोप है कि बैंक एक वीडियो को आधार मानकर सहमति के प्रमाण को दर्शा रहा है। इसकी जांच की जाए। इसके अलावा उनके द्वारा उपयोग किया जा रहे केवाईसी दस्तावेजों की भी जांच की जाए, जिसमें दर्ज जन्मतिथि वास्तविक जन्मतिथि से अलग है। बैंक अधिकारी किस उपकरण का उपयोग करके पहचान का दुरुपयोग करते हुए खुद संदेश भेजकर जाली सहमति तैयार कर रहे हैं। आरोप है कि यह जालसाजी एक्सिस बैंक और मैक्स लाइफ के अधिकारियों द्वारा की गई है।
- मामले में मामले में बैंक अधिकारी चंद्रा चौहान और सौरव यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। - अरुण कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article