फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four zones on Bakrid, district divided into fifteen sectors

बकरीद पर चार जोन, पंद्रह सेक्टर में बांटा जिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Four zones on Bakrid, district divided into fifteen sectors
अमरोहा पुलिस ऑफिस में अधीनस्थों के साथ बैठक करतीं एसपी पूनम। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। बकरीद को लेकर पुलिस-प्रशान से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। अमरोहा जिले को चार जोन और पंद्रह सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा के लिहाजा से मस्जिद और ईदगाह पर फोर्स तैनात रहेगी। सभी को कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा। लापरवाही बरतने और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बकरीद के लिए सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। मंगलवार को अधिकारी दिनभर तैयारी में जुटे रहे। एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि ईद के मद्देनजर ड्यूटी लगा दी गई है। सीओ अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहकर हर स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे। कोरोना के दृष्टिगत गाइडलाइन जारी की गई है, जिसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। थानों की फोर्स के अलावा पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया है। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व मिश्रित आबादी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। यहां पीएसी लगाई गई है। सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करते रहेगी। वहीं एडीएम विनय कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से जिले को चार जोन और 15 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी एसडीएम अपने क्षेत्रों के जोन इंचार्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed