{"_id":"69164767f7a06dbcf703de71","slug":"four-year-old-girl-dies-under-suspicious-circumstances-stepmother-suspected-of-murder-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-151460-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: संदिग्ध हालात में चार वर्षीय बच्ची की मौत, सौतेली मां पर हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: संदिग्ध हालात में चार वर्षीय बच्ची की मौत, सौतेली मां पर हत्या का शक
Fri, 14 Nov 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मोहल्ला कुरैशी में गोद ली गई चार वर्षीय जारा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। बच्ची के चेहरे से शरीर पर चोट और नील के निशान मिले। पीटकर हत्या करने के शक में पुलिस ने सौतेली मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
अमरोहा के मोहल्ला कुरैशी निवासी हैंडलूम (कालीन) कारीगर मोहम्मद इस्लाम की शादी नौ साल पहले मोहल्ले की सायरा से हुई थी। सायरा बेऔलाद थी। करीब चार साल पहले उसने पति इस्लाम के साथ मिलकर नौगांवा सादात के पंजू सराय निवासी कय्यूम के घर जन्मी बच्ची को गोद लिया था। वहीं, लगभग पांच महीने पहले सायरा की बीमारी के चलते मौत हो गई। इसके बाद मोहम्मद इस्लाम ने संभल के मोहल्ला सरायतरीन की रहने वाली तलाकशुदा शाइस्ता से निकाह कर लिया था।
पांच भाइयों में चौथे नंबर के इस्लाम पत्नी शाइस्ता व बेटी जारा के साथ मोहल्ला कुरैशी की गली नंबर दो में किराए पर रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे इस्लाम हैंडलूम कारखाने में काम करने गए थे। करीब साढ़े नौ बजे इस्लाम को फोन करके शाइस्ता ने जारा की तबीयत खराब होने व सांस लेने में दिक्कत होने की बात कही। इसके बाद इस्लाम घर आए और बच्ची को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जारा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे। इसके बाद इस्लाम बेटी जारा के शव को छोटे भाई मोहम्मद मोबिन के घर लेकर पहुंचे। सूचना पर इंस्पेक्टर पंकज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच की। बच्ची ही पिटाई से हत्या के शक में पुलिस उसकी सौतेली मां शाइस्ता को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। एसपी अमित कुमार आनंद ने कोतवाली पहुंचकर शाइस्ता में पूछताछ की। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पुलिस ने बच्ची के असली माता-पिता को बुलाया
संतान पैदा नहीं होने पर इस्लाम व उसकी पत्नी सायमा ने नौगांवा सादात क्षेत्र के पंजू सराय के रहने वाले कय्यूम और उनकी पत्नी नईमा से जारा को गोद लिया था। उस समय जारा तीन दिन की थी। बच्ची के असली माता-पिता कय्यूम और नईमा ने स्टांप पर रजिस्टर तरीके से बच्ची को गोद दिया था। अब पुलिस ने मृतक बच्ची के असली माता-पिता को बुलाया है। अगर इस्लाम के परिजनों की तरफ से कोई तरह नहीं दी जाती तो पुलिस कय्यूम और उसकी पत्नी नईमा की तरफ से तहरीर लेकर कार्रवाई कर सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बच्ची के शरीर पर चोट के निशान घटना की ओर इशारा कर रहे हैं। हिरासत में ली गई उसकी सौतेली मां शाइस्ता जीने से गिरने की बात कह रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहे है, रिपोर्ट के आधार आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक बच्ची के असली माता-पिता को बुलाया गया है। - अमित कुमार आनंद, एसपी