फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   four men burn due fire in cylinder

सिलिंडर को खुला छोड़कर चूल्हा जलाने से लगी आग, चार झुलसे

Thu, 18 Jan 2018 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Thu, 18 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
four men burn due fire in cylinder
अमरोहा के मोहल्ला दानिशमंदान में आग लगने से झुलसे लोग। - फोटो : अमर उजाला
गैस सिलिंडर की सील खोलते ही रसोई में गैस रिसाव शुरू हो गया। जिससे तीली जलाते ही पूरी रसोई में आग फैल गई। इस घटना में मां-बेटी सहित चार लोग गंभीर रुप से झुलस गए। घर के परिजनों व आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। झुलसे लोगों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लाया गया। हालत में सुधार होने पर उन्हें संयुक्त अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे का शिकार हुए लोग गैस एजेंसी पर लापरवाही करने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन

हादसा बुधवार की सुबह करीब नौ बजे नगर के मोहल्ला दानिशमंदान में जामा मस्जिद के निकट बने छोटेलाल के मकान में हुआ। घर की रसोई में छोटेलाल की बहू सपना खाना तैयार करने के लिए गई। रसोई में पहले से रखे सिलिंडर में गैस कम होने के कारण वह दूसरा सिलेंडर उठा लाई। जिसकी सील को तोड़कर उसने रसोई में ही रख दिया और चूल्हे में लगे सिलिंडर में रह गई गैस प्रयोग करने के लिए चूल्हे पर तीली जला दी। इसी बीच तेज आवाज हुई जिसे सुनकर वह पीछे की ओर हट गई और नए सिलिंडर से रिसाव होने के कारण आग फैलती रही। 
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर घर में मौजूद छोटेलाल (70) पुत्र रामलाल और उनकी पत्नी कुंवरवती (65), पुत्री नीतू (28) और मोहल्ले के सत्यप्रकाश (49) रसोई में पहुंच गए। सभी जैसे ही दरवाजा खोलकर अंदर घुसे तो आग की चपेट में आकर झुलस गए। काफी चीख-पुकार सुनकर दौड़े मोहल्ले के लोगों ने बालू आदि से सिलिंडर से निकल रही गैस से लगी आग को रोकने की कोशिश की लेकिन सिलेंडर खाली होने पर ही आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन घर के सदस्यों ने झुलसे लोगों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां पर इलाज के बाद उन्हें संयुक्त अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। हादसे में झुलसे लोगों ने बताया कि एजेंसी की ओर से ध्यान न दिए जाने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed