फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four dead, including three women infected with Corona, found 190 positive

कोरोना संक्रमित तीन महिलाओं समेत चार की मौत, 190 पॉजिटिव मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four dead, including three women infected with Corona, found 190 positive
थाना धनौरा को सैनिटाइज करते हुए चीनी मिल कर्मचारी - फोटो : DHANAURA
अमरोहा। जिले में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दो महिलाओं समेत चार की मौत हो गई जबकि चिकित्सक, प्रोफेसर समेत 190 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब 1267 केस एक्टिव हो गए हैं। पिछले आठ दिन में 17 मौतों से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि सोमवार को 462 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें 117 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि ट्रूनेट और एंटीजन से 872 लोगों की जांच कराई गई है। जिसमें 19 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा प्राइवेट लैब की जांच में 54 मिले हैं। चारों जांचों में अमरोहा नगर के 46, गजरौला में 35, हसनपुर में 63, धनौरा में 25 और जोया में 21 लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में जोया सीएचसी प्रभारी समेत पांच स्वास्थ्य कर्मी, हसनपुर सीएचसी के मेडिकल आफिसर, गजरौला फैक्टरी के सात कर्मचारी, बैंक कर्मचारी, रेलवे कर्मचारी और पीडब्ल्यूडी कर्मी शामिल हैं। वहीं कोरोना संक्रमित अमरोहा नगर निवासी 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि उनके परिवार के दो लोग संक्रमित हैं। इसके अलावा हसनपुर निवासी में 42 वर्षीय व्यापारी, धनौरा निवासी एक 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। यह तीन मौतें मुरादाबाद के टीएमयू में हुईं। जबकि हसनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय महिला की मौत मंगलवार की शाम वैंक्टेश्वरा हॉस्पिटल में हुई है। सभी शव को कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed