{"_id":"68c48d5df84e8ec3e800365a","slug":"four-booked-for-inciting-former-cos-son-to-commit-suicide-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-147555-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पूर्व सीओ के बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने में चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पूर्व सीओ के बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने में चार पर मुकदमा
Sat, 13 Sep 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पूर्व सीओ ताहिर उस्मानी के बेटे राहिल उस्मानी की मौत में चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। राहिल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। आरोपियों में कारोबारी ताहिर मंसूरी, चिकन वाले के नाम से मशहूर बब्बू, प्रॉपर्टी डीलर सतवंत चौधरी व नमकीन वाले के नाम से मशहूर आसिफ शामिल हैं। उधर, शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
अमरोहा के मोहल्ला घेर पछय्या निवासी सेवानिवृत्त सीओ ताहिर उस्मानी के बेटे राहिल उस्मानी ने ब्याज पर पैसा देने वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर बृहस्पतिवार को घर में ही रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जान देने से पहले उन्होंने करीब 15 मिनट के दो वीडियो मोबाइल में छोड़ें थे। आरोप है कि आत्महत्या करने से कुछ मिनट पहले ही दो लोग उनके घर पर धमकी देकर गए थे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
सीओ सिटी शक्ति सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया था। मामले में प्रॉपर्टी डीलर राहिल की पत्नी अकलीमा परवीन ने नगर कोतवाली में बृहस्पतिवार देररात रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उनके पति अमरोहा अतरासी रोड स्थित पप्सरा गांव के सतवंत चौधरी, मोहल्ला मुल्लाना में चिकन वाले के नाम से मशहूर बब्बू, मोहल्ला नौगजा में नमकीन वाला के नाम से मशहूर आसिफ और मोहल्ला नल निवासी ताहिर मंसूरी के साथ मिलकर संपत्ति खरीदने-बेचने का काम पार्टनरशिप में करते थे।
विज्ञापन
आरोप, सतवंत के घर व संपत्ति खरीदने का दिया था लालच
आरोप है कि चारों ने प्लानिंग के तहत राहिल उस्मानी को सतवंत चौधरी के घर व संपत्ति खरीदने का लालच दिया। इसके बाद राहिल व उनके छोटे भाई मास्टर अमीर उस्मानी को बुलाकर दोनों भाइयों से ब्लैंक चेक हस्ताक्षर करा लिए। बाद में राहिल उस्मानी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। नौगांवा रोड पर होटल के सामने जमीन दिखाई और जमीन का सौदा राहिल उस्मानी और मोहम्मद ताहिर के बीच 8.9 करोड़ रुपये में कराया। इसके अलावा राहिल से मोहम्मद ताहिर ने 2.69 करोड़ रुपये ले लिए।
इसके संबंध में राहिल उस्मानी और मोहम्मद ताहिर के बीच हुए लेनदेन को सौ रुपये के स्टांप पर लिखा गया। स्टांप लिखे जाने के बाद मोहम्मद ताहिर और उसके साथ सतवंत चौधरी, आसिफ और बब्बू ने राहिल उस्मानी और उनके बच्चों का अपहरण करके जांच करने की धमकी दी। बृहस्पतिवार दोपहर भी आरोपियों ने धमकी दी और भाग गए। इसके बाद मानसिक रूप से परेशान राहिल उस्मानी आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गए।
राहिल ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया वीडियो
आत्महत्या करने से पहले राहिल ने अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड की और मोहल्ला नई बस्ती कुरैशी के मकान के कमरे में भीतर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो अकलीमा परवीन ने शोर मचा दिया। मोहल्ले के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर कमरे में देखा तो राहिल उस्मानी फंदे पर लटके थे। अकलीमा परवीन का आरोप है कि सतवंत चौधरी, बब्बू, आसिफ और ताहिर मंसूरी ने उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। सभी आरोपियों ने मिलकर राहिल से चेक लेकर ब्लैकमेल किया और जमीन के लिए 2.69 लाख रुपये ठग लिए। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।