फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four arrested for withdrawing money from ATM by changing card

Amroha News: कार्ड बदलकर एटीएम से रुपये निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for withdrawing money from ATM by changing card
डिडौली (अमरोहा)। लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके खातों से रुपये निकालने वाले गिरोह के चार सदस्यों को डिडौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी अमरोहा समेत पश्चिमी यूपी के जिलों में घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से 73 एटीएम और 12 हजार रुपये की नगदी व बैंक पासबुक बरामद की गई है। बाद में पुलिस के आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि जनपद में हाईवे स्थित गजरौला और जोया में एटीएम से रुपये निकालने वाले लोगों से धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए थे। एटीएम बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकाले गए थे। तभी से डिडौली पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही थी। शनिवार की रात चेकिंग के दौरान सरकडी अजीज मार्ग पर दिल्ली नंबर की कार को रोका गया। उसमें सवार चार युवकों ने पूछताछ में अपने नाम अकरम, इंताक निवासी नूरपुर थाना टप्पल जनपद अलीगढ़, वाहिद निवास चिरचिटा थाना मानकपुर और आरिफ निवासी मानकपुर थाना सदर जनपद बुलंदशहर बताया। रात में घूमने का कारण पूछने पर स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन

शक होने पर आरोपियों को कार समेत कोतवाली लाया गया तलाशी लेने पर उनके पास से अलग-अलग बैंक के 73 एटीएम कार्ड, बैंक की पासबुक, 12300 रुपये और मोबाइल बरामद हुए। बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड बरामद होने पर पुलिस कर्मियों का माथा ठनक गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने हाईवे किनारे एटीएम पर लोगों को झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलने और बाद में उनके खाते से रुपये निकालने की बात कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि ये आरोपी गिरोह बनाकर अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, हापुड़, गाजियाबाद, अलीगढ़, ग्रेटर नोएडा, मथुरा, आगरा, मैनपुरी, बुलंदशहर जनपद में घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed