फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   foto of 9th class girl upload at facebook

नौवीं की छात्रा का फोटो फेसबुक पर डाला, हंगामा

Tue, 01 Nov 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 01 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
foto of 9th class girl upload at facebook
अब अपना वोट फेसबुक पर ऑनलाइन बनवाएं
कैलसा (अमरोहा) थाना क्षेत्र में एक युवक ने दूसरे समुदाय की नौवीं की छात्रा का फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। छात्रा के परिजनों को जानकारी हुई तो वे आक्रोशित हो गए। वे रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कैलसा चौकी पहुंच गए, यहां हंगामा कर दिया। दो समुदायों के बीच का मामला होने से पुलिस परेशान नजर आई। इधर, पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई के बजाय दोनों पक्षों के बीच समझौता कर दिया। छात्रा के परिजनों में रोष है, हालांकि वे पुलिस के दबाव में चुप हैं। 
विज्ञापन


कैलसा गांव की एक किशोरी नौवीं में पढ़ती है। किसी समय   गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक ने उसका फोटो खींच लिया। आरोप है कि, छात्रा के फोटो को उसने फेसबुक पर अपलोड कर दिया। छात्रा के परिजनों ने फेसबुक पर उसका फोटो अपलोड देखा तो आक्रोशित  हो गए। गुस्साए परिजन कैलसा पुलिस चौकी पर पहुंचे।
विज्ञापन


 छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए चौकी पुलिस को तहरीर दी। इसके बावजूद भी चौकी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा और आरोपी युवक के परिजनों को चौकी पर बुला लिया। पुलिस ने जबरन दोनों के बीच समझौता करा दिया। पुलिस के रवैये से छात्रा के परिजनों में खासी नाराजगी है। थानाध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि यह मामला उनकी संज्ञान में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed