फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   formers went to delhi

120 से अधिक ट्रैक्टरों से दिल्ली रवाना हुए किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
formers went to delhi
रजबपुर (अमरोहा)। कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने के लिए भाकियू असली के नेतृत्व में तमाम किसान 120 से अधिक ट्रैक्टरों से दिल्ली रवाना हुए। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तमाम ट्रैक्टरों पर संगठन और देश का तिरंगा लहरा रहा था। दिनभर किसानों के दिल्ली कूच का सिलसिला जारी रहा। पुलिस और प्रशासनिक अफसर किसानों के ट्रैक्टरों के रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में देशभर के किसान आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेस, सपा सहित कई विपक्षी दल किसानों के समर्थन में है। गणतंत्र दिवस के मौके पर आक्रोशित किसान दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए अमरोहा जिले के सैकड़ों ट्रैक्टर दिल्ली पहुंच चुके हैं। 24 जनवरी को भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी ट्रैक्टर लेकर दिल्ली पहुंचे थे जबकि सोमवार को भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान 100 से अधिक ट्रैक्टर के साथ रजबपुर में चोटीपुरा कट और ख्वाजा पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए। यहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कानूनों के वापस होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। सरकार को किसान विरोध बताया। ट्रैक्टरों पर संगठन का झंडा और देश का तिरंगा लहरा रहा था। इस दौरान सभी ट्रैक्टर आगे-पीछे लाइन लगाकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इसके अलावा धनौरा से किसानों ने 20 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed