फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Former vice president of Tehsil Bar dies of heart attack

Amroha News: हार्ट अटैक से तहसील बार के पूर्व उपाध्यक्ष का निधन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Former vice president of Tehsil Bar dies of heart attack
उझारी। तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता जावेद कैसर (55) का रविवार को निधन हो गया। वह दो दिन से मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

उझारी के मोहल्ला सादात निवासी जावेद कैसर 17 अक्टूबर की शाम मस्जिद में मगरिब की नमाज अदा करने के बाद वह जब घर के दरवाजे तक पहुंचे तो अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें तत्काल मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई थी। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था लेकिन रविवार सुबह करीब सात बजे उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। जावेद कैसर हसनपुर तहसील बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रहे। उनके निधन से अधिवक्ताओं में शोक है। उन्होंने अपने पीछे पत्नी नाजिम फातिमा, एक पुत्री और एक पुत्र को छोड़ा है। सीएचसी हसनपुर के प्रभारी डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि अधिवक्ता की हार्ट अटैक से मौत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। इस तरह के किसी मरीज को सीएचसी नहीं लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed