फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Former district president Parvez arrested for attacking metropolitan president of AIMIM

Amroha: AIMIM महानगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने वाला परवेज पाशा गिरफ्तार, रिवॉल्वर का लाइसेंस होगा निरस्त

Mon, 17 Oct 2022 12:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Oct 2022 12:21 PM IST
सार

शनिवार को एआईएमआईएम पार्टी के गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मनमोहन झा गामा साथियों के साथ डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हटव्वा में पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव शमीम तुर्क के घर आए थे। आरोप है कि तभी पार्टी के ही गाजियाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष परवेज पाशा ने गामा पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Former district president Parvez arrested for attacking metropolitan president of AIMIM
महानगर अध्यक्ष पर परवेज पाशा ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एआईएमआईएम पार्टी के गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष पर जानलेवा फायरिंग करने वाले पार्टी के ही पूर्व जिला अध्यक्ष परवेज पाशा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी रिवॉल्वर भी जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी परवेज आशा को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं लाइसेंसी रिवॉल्वर के निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन


शनिवार को एआईएमआईएम पार्टी के गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मनमोहन झा गामा साथियों के साथ डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हटव्वा में पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव शमीम तुर्क के घर आए थे। उन्हें शमीम तुर्क से निकाय चुनाव को लेकर वार्ता करनी थी। उनके साथ साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष निसार अली भी थे। आरोप है कि तभी पार्टी के ही गाजियाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष परवेज पाशा अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंच गए और उन्होंने अपनी रिवॉल्वर निकालकर गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मनमोहन झा गामा पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

इस दौरान अन्य कार्यकर्ता बीच-बचाव किया। रिवॉल्वर से तीन फायर किए गए। जिसमें एक गोली साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष निसार अली के हाथ को छूते हुए निकल गई थी। इसका घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस मामले में शनिवार की देर रात पुलिस ने परवेज पाशा और उसे तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप में एफआईआर दर्ज की। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि आरोपी परवेज पाशा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी। लेकिन वह घर छोड़कर गायब था, लेकिन रविवार की रात पुलिस ने परवेज पाशा को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि जानलेवा हमले के आरोपी परवेज पाशा को संभल चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी परवेज पाशा के रिवॉल्वर के लाइसेंस की निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed